

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bihar News: The 'Emperor's Era' begins in Bihar, Samrat Chaudhary becomes the 24th Chief Minister
पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। यह पहला अवसर है जब बिहार में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है। राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उपमुख्यमंत्रियों ने भी ली शपथ
नई सरकार में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में सत्ता हस्तांतरण की गरिमा देखने को मिली, जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहुंचकर नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।
शपथ से पहले मंदिर में पूजा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनके आवास और राजभवन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
सीएमओ पहुंचकर संभाला कार्यभार
शपथ के तुरंत बाद सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए और प्रशासनिक मुद्दों पर बैठक की।
शीर्ष नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई नेताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। नीतीश कुमार ने भी विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार तेज़ी से विकास करेगा।
“मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगा बिहार”
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालने के बाद कहा कि बिहार में “नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार मॉडल” पर ही काम होगा। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।