

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Politics intensifies over allegations of opium cultivation; Kedar Kashyap counters, saying the BJP government will take immediate action against illegal activities.
रायपुर। भूपेश बघेल के प्रदेश में अफीम की खेती को लेकर दिए गए बयान पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अवैध गतिविधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाती है और किसी भी प्रकार के गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दुर्ग में तत्काल कार्रवाई का दावा
मंत्री कश्यप ने कहा कि अफीम की खेती से जुड़ा मामला सामने आने के बाद दुर्ग में तुरंत कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में कोयला और शराब जैसे बड़े घोटाले हुए और अपराधियों को संरक्षण दिया गया।
गैस सिलेंडर की किल्लत पर भी दी सफाई
विधानसभा में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कश्यप ने कहा कि प्रदेश में करीब 62 लाख से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन हैं और सरकार स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और विपक्ष अनावश्यक रूप से मुद्दा उठाकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
“यह वैश्विक समस्या, विधानसभा का विषय नहीं”
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि गैस की उपलब्धता से जुड़ी समस्या केवल राज्य की नहीं बल्कि वैश्विक स्तर की चुनौती है। सरकार इस समस्या से निपटने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और स्थिति में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।
भूपेश बघेल ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि प्रदेश में अफीम की खेती बढ़ रही है और इसमें भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आ रही है। उन्होंने दावा किया कि नगरी और सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती की जानकारी मिली है।
बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी नहीं, बल्कि “सौ गुना” करने की रणनीति के तहत अफीम की खेती को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने अन्य फसलों की श्रेणी में अफीम को शामिल कर दिया है।
सदन के बाहर भी जारी सियासी घमासान
अफीम खेती के आरोपों को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।