

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Two major bus accidents in Chhattisgarh; 10 died, over 50 injured in Jashpur and Simga.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार का दिन दर्दनाक हादसों के नाम रहा। राज्य के जशपुर और सिमगा में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों को गहरा दुख दिया। जशपुर सिमगा बस हादसा में कुल 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दोनों घटनाओं के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
सिमगा में बस को ट्रक ने मारी टक्कर
सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर रायपुर से बिलासपुर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा दरचुरा (कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा) के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि बस सवारियों को चढ़ाने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 यात्री घायल हो गए। घायलों को सिमगा सीएचसी और रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जशपुर में ब्रेक फेल होने से पलटी मिनी बस
वहीं जशपुर जिले के करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा गांव के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ढलान पर बस की गति तेज होने और ब्रेक फेल होने के कारण बस एक निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। इस हादसे में पति-पत्नी और बाप-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 42 लोग सवार थे।