

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Opium cultivation uncovered on BJP leader's farm in Durg, Vinayak Tamrakar suspended; Bhupesh Baghel visits the site to inspect the crop.
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के Durg जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मक्के की फसल के बीच अफीम की खेती मिलने पर भाजपा नेता Vinayak Tamrakar की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद Bharatiya Janata Party ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह मामला दुर्ग कलेक्टोरेट से करीब 12–15 किलोमीटर दूर Samoda village का है, जहां मक्के की फसल के बीच अफीम की अवैध खेती किए जाने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे पाए गए, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि बड़े क्षेत्र में इसकी खेती की गई थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
6 मार्च को मिली लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने खेत में पहुंचकर जांच की। मौके पर मक्के की फसल के बीच अफीम की खेती की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रशासन के अनुसार यह जमीन खसरा नंबर 310 में दर्ज है, जिसकी कुल रकबा करीब 9 एकड़ 92 डिसमिल बताया जा रहा है। जमीन के मालिक के तौर पर मधुमति ताम्रकार और प्रीति बाला ताम्रकार का नाम सामने आया है।
भूपेश बघेल पहुंचे मौके पर
मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel अपने समर्थकों के साथ समोदा गांव पहुंचे और खेत में जाकर अफीम की खेती का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई।
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि आरोपी काफी रसूखदार है और उसका फार्महाउस सैकड़ों एकड़ में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मुताबिक करीब 150 एकड़ जमीन पर कब्जा है, जिसमें चारागाह की जमीन भी शामिल है।
कांग्रेस का भाजपा पर हमला
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विनायक ताम्रकार भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी रहे हैं और कई बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह की खेती से सरकार क्या संदेश देना चाहती है।
भाजपा ने की कार्रवाई
मामले के सामने आने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Kiran Singh Deo के निर्देश पर पार्टी ने विनायक ताम्रकार को निलंबित कर दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय ने पत्र जारी कर कहा कि उनके कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है, इसलिए तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की गई है।
आरोपी ने आरोपों से किया इनकार
वहीं विनायक ताम्रकार ने अपने ऊपर लगे आरोपों से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि जिस खेत में अफीम की खेती की बात सामने आई है, वह पड़ोसी गांव का खेत है और संभवतः कुछ बाहरी लोग चोरी-छिपे वहां खेती कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।
प्रशासन ने शुरू की जांच
दुर्ग कलेक्टर Abhijeet Singh ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच की गई और अफीम की खेती की पुष्टि हुई है। अंधेरा होने के कारण विस्तृत जांच अगले दिन भी की गई। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।