

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Uproar over women reservation in special session of Chhattisgarh Assembly, Chief Minister presented government resolution proposal
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल को लेकर जोरदार राजनीतिक घमासान देखने को मिला। विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला आरक्षण पर चर्चा के लिए शासकीय संकल्प प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया। आसंदी ने इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए चार घंटे का समय निर्धारित किया।
नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव खारिज, बढ़ा विवाद
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने अशासकीय संकल्प प्रस्ताव पेश करने की कोशिश की, जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया। इस पर डॉ. महंत ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाया गया प्रस्ताव निंदा प्रस्ताव नहीं है, जबकि पहले इसकी बात कही जा रही थी।
सदन में विपक्ष का हंगामा
प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष का आरोप था कि सत्ता पक्ष द्वारा सदन के भीतर और बाहर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। हंगामे के चलते कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही भी प्रभावित रही।
सत्ता पक्ष का पलटवार
चर्चा के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में रुकावट खड़ी करने का काम विपक्ष ने ही किया है।
लता उसेंडी ने आरोप लगाया कि, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को गिराने में भी विपक्ष की भूमिका रही और महिलाओं की भावनाओं व सम्मान का ख्याल नहीं रखा गया।