

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Video of drinking in a government school goes viral; teacher caught having a drink in the classroom.
कवर्धा। कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा स्थित शासकीय स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक का शराब सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो स्कूल समय के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में शिक्षक स्कूल के एक कमरे में शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। मौके पर दो शराब की बोतलें और खाने के पैकेट भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने संबंधित स्कूल के प्रधान पाठक से प्रतिवेदन तलब किया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना कब की है और शराब सेवन स्कूल परिसर में ही हुआ या नहीं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्य सामने आने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।