

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Weather: Temperature may drop by 2° in the next 24 hours, cold wave alert in northern Chhattisgarh
रायपुर। राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड अब वापस लौटने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के अंतिम दिनों तक ठंड का प्रभाव एक बार फिर बढ़ जाएगा। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 1–2 डिग्री तक की कमी की संभावना जताई गई है। साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ बताते हैं कि नवंबर के आरंभ में तापमान में गिरावट हुई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में गर्माहट बढ़ी और ठंड का असर कम हो गया। अब माह के अंत तक तापमान में फिर गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा।
पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान 29.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज हुआ। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान मात्र 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है।
मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में बदली या बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं होगा और राज्य भर में मौसम शुष्क ही रहेगा।
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
ठंड धीरे-धीरे वापस लौट रही है और तापमान में आती यह गिरावट देखते हुए आमजन को आने वाले दिनों में ठंड के लिए तैयार रहने की सलाह दी जा रही है।