

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh liquor scam: 29 excise officers to face action...arrests likely soon
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। राज्य सरकार ने 3,200 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में शामिल 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सीधी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन अधिकारियों की गिरफ्तारी या पूछताछ के लिए समन जारी हो सकता है।
मंत्री के सख्त रुख के बाद बढ़ी कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की फाइल लंबे समय से लंबित थी। कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा आरोपित अधिकारियों को बचाने की कोशिश भी की जा रही थी। हालांकि, विभागीय मंत्री के कड़े रुख के बाद फाइल को मंजूरी मिल गई। जैसे ही मामला मंत्री के पास पहुंचा, उन्होंने बिना देरी किए हस्ताक्षर कर कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया।
ईडी को मिला सीधा कार्रवाई का अधिकार
अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद अब ईडी इन अधिकारियों के खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कदम उठा सकती है। जांच एजेंसी के पास अब समन जारी करने या पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सीधे गिरफ्तारी करने का अधिकार है। इस निर्णय से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।
चार्जशीट में सामने आए बड़े नाम
ईडी की चार्जशीट में कुल 33 अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से कुछ बड़े नाम पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि अब बाकी 29 अधिकारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है।