

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Latest News: Chhattisgarh sex CD scandal, Supreme Court stays trial, issues notice to state government
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित सेक्स सीडी कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम हस्तक्षेप करते हुए निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर सोमवार को रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में Central Bureau of Investigation (CBI) की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सीबीआई ने ट्रायल ट्रांसफर की मांग की
सीबीआई ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि निचली अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान गवाहों को धमकाया जा रहा है और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश हो रही है। एजेंसी ने मामले की निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए इसे दिल्ली या किसी अन्य राज्य में ट्रांसफर करने की मांग की है।
चार हफ्तों में जवाब देने का निर्देश
चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने राज्य सरकार को चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके बाद ही मामले को दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मामले की जांच पर पहले भी उठे सवाल
इस केस की जांच के दौरान रिंकू खनूजा की आत्महत्या के बाद से ही जांच प्रक्रिया प्रभावित होने की बात सामने आई थी। राज्य में सरकार बदलने के बाद से ही यह चर्चा थी कि सीबीआई इस मामले को राज्य के बाहर ले जाने की पहल कर सकती है।
राज्य सरकार के लिए झटका
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को राज्य सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सरकार के जवाब के बाद ही यह तय होगा कि मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ से बाहर होगी या नहीं।