

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh will now have 135 assembly seats instead of 90; the number of Lok Sabha seats is also likely to be 16–17.
आने वाले समय में अगर देश में परिसीमन हुआ तो छत्तीसगढ़ में भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ सकता है। राज्य में फिलहाल 11 लोकसभा और 90 विधानसभा सीटें हैं। 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव लागू होने पर विधानसभा सीटें बढ़कर 135 हो सकती हैं। लोकसभा सीटों की संख्या करीब 16 से 17 तक पहुंचने का अनुमान है। अंतिम संख्या और निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण परिसीमन आयोग करेगा। प्रस्ताव से महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता भी खुल सकता है
आपको बता दें, कि राज्य की 11 लोकसभा सीटें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सरगुजा, बस्तर, कांकेर और रायगढ़ हैं। परिसीमन के संभावित आधार के रूप में 2011 की जनगणना का उल्लेख किया गया है। संभागवार सीटों का प्रारंभिक आकलन आबादी के अनुपात और सबसे बड़े शेषफल की पद्धति से किया गया है। फिलहाल जनगणना जारी है। इसके आंकड़े आने के बाद ही सटीक क्षेत्र का अनुमान लगाया जा सकता है।