

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chief Minister Vishnu Deo Sai performed Rudrabhishek during the month of Shravan.
रायपुर। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विधि-विधान के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान शिव से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की।

रुद्राभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन भी मौजूद रहे।
श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।