

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chief Minister Vishnu Deo Sai's two-day visit to Delhi
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को वे केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद हो रहा है। ऐसे में साय के इस दौरे को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर घोषित नए पदाधिकारियों में छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। नई नियुक्तियों के बाद मुख्यमंत्री साय का यह पहला दिल्ली प्रवास है।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों, राज्य की विकास परियोजनाओं और केंद्र से संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। साथ ही पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर भी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श की संभावना है।
मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भाजपा ने राष्ट्रीय संगठन में नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसलिए साय की केंद्रीय नेताओं से होने वाली मुलाकातों पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।