

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

City shaken by the abduction, rape, and murder of an innocent child in Delhi; cab driver arrested.
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, यौन उत्पीड़न और हत्या की सनसनीखेज वारदात ने लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग के पास अरावली क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को घटना के बाद पकड़ लिया गया और बाद में क्राइम सीन की जांच के दौरान उसके भागने की कोशिश में वह पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की है। बच्ची अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ छतरपुर इलाके में सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर बच्ची को कार में बैठाकर वहां से फरार हो गया।
जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी बच्ची को सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ यौन अपराध किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के पास जंगल क्षेत्र में फेंक दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे उसकी कैब सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। आरोपी मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।