

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Congress strategy to be discussed: Sachin Pilot holds back-to-back meetings, takes feedback on organisational situation
रायपुर। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस भवन में लगातार बैठकों का दौर चला रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने पार्टी विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की और संगठन तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरनदास महंत भी मौजूद रहे।
जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ अहम बैठकें
बैठकों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी, जबकि दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ चर्चा होगी। इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, जन मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय करने पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर फोकस
सूत्रों के अनुसार, पार्टी आगामी महीनों में सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। बैठकों में जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने पर चर्चा हो रही है।
17 मार्च को विधानसभा घेराव में हुए थे शामिल
गौरतलब है कि सचिन पायलट का पिछला छत्तीसगढ़ दौरा 17 मार्च को हुआ था। उस दौरान वे विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राजधानी में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी ने इस कार्यक्रम को सरकार के खिलाफ बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत किया था।