

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Controversy erupts over social media post... next steps to be determined by police investigation... find out the full story.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र दुबे ने सिविल लाइन थाने में लिखित आवेदन देकर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर सागर निर्मलकर नाम की आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसी पोस्ट से जुड़े एक अन्य अकाउंट से कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से वीडियो, पोस्ट और कमेंट की जांच कर जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की मांग की है। आवेदन में सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।दुबे का कहना है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की नीतियों और कार्यशैली की आलोचना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन आपत्तिजनक भाषा और गाली-गलौज को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा नहीं माना जाना चाहिए।
सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत प्राप्त करने के बाद संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और अकाउंट की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि पोस्ट किसने तैयार किया, किस अकाउंट से इसे प्रसारित किया गया और कथित टिप्पणियां किस व्यक्ति या अकाउंट से की गईं।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से छत्तीसगढ़ सरकार और उसके वरिष्ठ नेताओं को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।अब पुलिस की जांच में पोस्ट की वास्तविक सामग्री, उसके स्रोत और उससे जुड़े अकाउंट की भूमिका स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति साफ होगी।