

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Convoy of Bhupesh Baghel and Gaurav Gogoi attacked in Assam; watch video.
गुवाहाटी ।पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और आसाम के पीसीसी अध्यक्ष गौरव गगोई के काफिले पर नौगांव में हमले की खबर है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी विज्ञप्ति में हमले के पीछे कुछ असामाजिक तत्व और भाजपा के लोगों पर पथराव का आरोप लगाया है । पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि काफिले में चल रही गाड़ी के कांच टूटे हैं। श्री बघेल और गगोई पूरी तरह सुरक्षित हैं।पार्टी ने कहा है कि यह घटना असम की भाजपा सरकार के अंदर श्री बघेल के प्रति खौफ को दिखाता है ।इस घटना की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है । यह मांग करती है कि घटना के लिए जो जिम्मेदार है उन पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये।