

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Deaths of four family members in Madhya Pradesh: Husband kills wife and children with an axe, then commits suicide.
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली पारिवारिक त्रासदी सामने आई। जिले के किशनपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बलराम सिंह ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी रबीता कुशवाहा, 8 वर्षीय बेटे आरव और 5 वर्षीय बेटे अतुल उर्फ देवू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात घर के आंगन में हुई, जहां खून से लथपथ शव पड़े मिले।
पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद बलराम सिंह घर से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। वहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब उन्होंने दीवार के ऊपर से झांककर देखा तो घर के आंगन में तीन शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल बसैया थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।