

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Demand for limited TET exam intensifies in Chhattisgarh, DPI seeks teachers' data
रायपुर। रायपुर में कार्यरत शिक्षकों के लिए विभागीय स्तर पर सीमित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित कराने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने 13 मार्च को सभी संयुक्त संचालकों (जेडी) और जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी कर आज 17 और 18 मार्च तक शिक्षकों की विस्तृत जानकारी मांगी है।
परीक्षा की तैयारी के लिए जुटाया जा रहा डेटा
डीपीआई का मानना है कि सभी जिलों से जानकारी मिलने के बाद सीमित टेट परीक्षा की कार्ययोजना तैयार कर जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है। इसके लिए विभिन्न आयु वर्ग के कार्यरत शिक्षकों का डेटा एकत्र किया जा रहा है।
शिक्षक संगठनों ने उठाई मांग
शिक्षक संगठनों का कहना है कि कार्यरत शिक्षक विभागीय सीमित टेट परीक्षा देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में उनके लिए अलग से परीक्षा आयोजित करना जरूरी है। संगठनों का मानना है कि इससे न्यायालय और शासन स्तर पर चल रही जटिलताओं का समाधान भी हो सकेगा।
जून-जुलाई में परीक्षा कराने का सुझाव
शिक्षकों ने मांग की है कि उनके हितों को ध्यान में रखते हुए जून या जुलाई में यह परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि पात्रता से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके।
परीक्षा केंद्रों को लेकर सुझाव
संगठनों ने सुझाव दिया है कि परीक्षा की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग डीपीआई को सौंपी जाए। साथ ही डीपीआई के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारियों की निगरानी में प्रत्येक विकासखंड में 5 से 7 बड़े विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए।
जल्द हो सकता है फैसला
शिक्षकों की बढ़ती मांग और विभागीय स्तर पर शुरू हुई प्रक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में सीमित टेट परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।