

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ED raids 18 locations linked to a Karnataka minister, his MP daughter, and others associated with them.
ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली और उनसे जुड़े अन्य लोगों के करीब 18 ठिकानों पर छापे मारे। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, यह नई जांच कथित तौर पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के तहत की जा रही है। हालांकि ईडी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है, कि फेमा यानि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के किस कथित उल्लंघन या लेनदेन को लेकर यह जांच की जा रही है।
आपको बता दें, कि कार्रवाई के तहत ईडी की टीमें बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी स्थित सतीश जारकीहोली के घर पहुंचीं। इसके अलावा उनकी बेटी प्रियंका और उनके बहनोई वाईडी मंजूनाथ से जुड़े बेलगावी के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई। 29 वर्षीय प्रियंका कर्नाटक के चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद हैं।
ईडी के अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया, कि यह कार्रवाई सतीश जारकीहोली के बहनोई मंजूनाथ से जुड़े पहले से चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग केश का हिस्सा नहीं है।