

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh opener Ayush brings glory to the state; will play for India A against Australia A.
छत्तीसगढ़ के रणजी खिलाड़ी और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडेय इंडिया-ए टीम के लिए सेलेक्ट हुए है। वे ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय घरेलू टेस्ट सीरिज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। सीरिज का पहला मैच 22 से 25 सितंबर और दूसरा मैच 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पुडुचेरी में खेला जाएगा। आयुष इससे पहले जून 2026 में श्रीलंका-ए के खिलाफ खेली गई चार दिवसीय मैच मैचों की सीरिज में भी इंडिया-ए टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में छत्तीसगढ़ से उन्होंने 7 मैचों की 13 पारियों में 57.30 की औसत से कुल 573 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए थे। इसके अलावा मुंबई के खिलाफ उन्होंने 183 रन की दमदार पारी खेली थी। इसी कारण वे दलीप ट्रॉफी में चुने गए। वहां उन्होंने 2 मैचों की 3 पारियों में 53.92 की औसत से 102 रन बनाए थे।
आपको बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाफ इंडिया-ए टीम की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल करेंगे।