

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Elephant Attack in Surajpur: Elephants go on a rampage in Surajpur, claiming two lives in a single night; panic among villagers.
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ही रात में हाथियों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, हाथी के हमले में मौत की पहली घटना प्रतापपुर वन क्षेत्र के सकलपुर में हुई। यहां कबरा कान वाले हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली। वहीं, दूसरी घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सलका बीट अंतर्गत सोनपुर में हुई, जहां एक अन्य हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई।
दूसरी घटना ग्राम पंचायत सोनपुर के पण्डोपारा की है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी 40 वर्षीय मट्टूलाल पिता लालसाय अपने घर के पास धान की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में मट्टूलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही रात में दो लोगों की मौत से क्षेत्र के ग्रामीणों में हाथियों का भय और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।