

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: After 'Pritam & Pedro', Veer Hirani has become the nation's new crush, securing a spot on IMDb's list of popular Indian celebrities.
मुंबई। फिल्मकार राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से अभिनय की दुनिया में दमदार शुरुआत की है। सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों ने वीर की परफॉर्मेंस को खूब सराहा है। अभिनय के साथ-साथ उनके लुक्स और चार्म ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर देश का नया 'क्रश' कहा जा रहा है।
वीर हिरानी की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने IMDb की 'पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज ऑफ द वीक' सूची में अपनी जगह बना ली है। यह रैंकिंग दुनियाभर में हर महीने 25 करोड़ से अधिक IMDb यूजर्स की गतिविधियों के आधार पर तैयार की जाती है और किसी कलाकार की ऑनलाइन लोकप्रियता को दर्शाती है।
अपनी पहली ही वेब सीरीज से वीर हिरानी ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की है। उनकी सहज अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना हो रही है। इंडस्ट्री में उनकी इस मजबूत शुरुआत के बाद अब फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है।
'प्रीतम एंड पेड्रो' में वीर हिरानी के साथ अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि इसे राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है। यह पहला मौका है जब राजकुमार हिरानी अपनी खास कहानी कहने की शैली के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आए हैं।
'प्रीतम एंड पेड्रो' का प्रीमियर 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर हुआ था। रिलीज के बाद से सीरीज को दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीर हिरानी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है।