

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Amidst housefull shows of Nawazuddin Siddiqui's 'Nakaab', Shora Siddiqui is receiving immense praise for her acting.
मुंबई। अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की थिएटर में वापसी बेहद शानदार साबित हो रही है। उनके चर्चित नाटक 'नकाब' के अमेरिका दौरे के दौरान लगातार हाउसफुल शो हो रहे हैं। खासतौर पर शिकागो में हुए शो को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। नवाज़ुद्दीन की दमदार स्टेज प्रेज़ेंस के साथ-साथ उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी की अभिनय क्षमता ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
हाउसफुल शो के बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिकागो की ऑडियंस का धन्यवाद करते हुए लिखा,"शिकागो की ऑडियंस को बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी पूरी टीम हाउसफुल शो और आपके रिस्पॉन्स के लिए हमेशा आपकी शुक्रगुजार रहेगी।"
उनकी इस पोस्ट से साफ झलकता है कि दर्शकों का उत्साह और समर्थन पूरी टीम के लिए बेहद खास रहा।
जहां नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने अनुभवी अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा, वहीं उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी ने अपने आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिनय से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। थिएटर प्रेमियों ने उनकी परफॉर्मेंस को नाटक की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक बताया।
शिकागो शो के बाद कई दर्शकों ने शोरा की खुलकर सराहना की। एक दर्शक ने कहा, "मुझे नवाज़ुद्दीन की बेटी शोरा को पहली बार देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने अपने पिता के नाम के अनुरूप शानदार अभिनय किया।"
एक अन्य दर्शक ने कहा, "मैं फिर से नवाज़ुद्दीन और शोरा की परफॉर्मेंस देखना चाहूंगा।" इसके अलावा कई लोगों ने शोरा के लिए कहा कि "उन्होंने कमाल की एक्टिंग की", "वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं" और "उनकी परफॉर्मेंस बेहद प्रभावशाली रही।"
'नकाब' की लगातार मिल रही सफलता के बीच नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह भारतीय सिनेमा और थिएटर के सबसे बहुमुखी कलाकारों में से एक हैं। वहीं शोरा सिद्दीकी की शानदार शुरुआत ने यह संकेत दिया है कि वह भी अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं। 'नकाब' में पिता-बेटी की यह जोड़ी अब दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है।