

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Arunabh Kumar and Karan Johar spotted together at the IIFA Conclave, the picture caught everyone's attention
मुंबई। भारतीय डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल TVF (द वायरल फीवर) एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में आयोजित IIFA कॉन्क्लेव में TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार और फिल्ममेकर करण जौहर एक साथ नजर आए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दो क्रिएटिव ताकतों को एक फ्रेम में देखने के बाद फैंस के बीच इसे लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
करण जौहर जहां बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों और बड़े विजन वाले सिनेमा के लिए जाने जाते हैं, वहीं अरुणाभ कुमार ने डिजिटल कंटेंट की दुनिया में TVF के जरिए नई पहचान बनाई है। उन्होंने ऐसे कंटेंट पर फोकस किया, जो युवाओं की जिंदगी और संघर्षों से सीधे जुड़ा हुआ हो।

अरुणाभ कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर GoKwik के चीफ ग्रोथ ऑफिसर वर्गब बक्शी और करण जौहर के साथ तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि वर्गब कंटेंट बिजनेस की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
TVF ने अपने सफर की शुरुआत यूट्यूब वीडियोज़ से की थी, लेकिन आज यह भारत के सबसे बड़े और सफल डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है। ‘परमानेंट रूममेट्स’, ‘पिचर्स’, ‘ट्रिपलिंग’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘पंचायत’, ‘एस्पिरेंट्स’ और ‘गुल्लक’ जैसे शोज़ ने TVF को घर-घर तक पहुंचाया।
अब TVF फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। हाल ही में कंपनी ने ‘Vvan’ जैसी फिल्मों और कई नए शोज़ की घोषणा कर अपने विस्तार का संकेत दिया है।

प्राइम वीडियो प्रेसनेट्स इवेंट में भी TVF सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यहां कंपनी ने ‘कॉलेज फेस्ट’, ‘पिरामिड’, ‘वंश’ जैसे नए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ ‘पंचायत’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘संदीप भैया’ और ‘सपने vs एवरीवन’ के नए सीजन्स की घोषणा की।

लगातार नए और रिलेटेबल कंटेंट के जरिए TVF ने डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं IIFA कॉन्क्लेव में करण जौहर और अरुणाभ कुमार की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर कंटेंट और सिनेमा की इस खास जुगलबंदी को चर्चा का विषय बना दिया है।