

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Bobby Deol's stylish avatar from 'Bandar' revealed, film's teaser to release tomorrow
मुंबई। बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के ऐलान के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है और अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए टीज़र रिलीज़ की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि पोस्टर में बॉबी देओल का बिल्कुल नया और स्टाइलिश अंदाज़ देखने को मिला है।
शिमरी जैकेट और इलेक्ट्रिक गिटार के साथ दिखा नया अंदाज़
नए लुक में बॉबी देओल बेहद कूल और क्लासी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शिमरी जैकेट पहनी हुई है और हाथ में इलेक्ट्रिक गिटार थाम रखा है। उनका यह वाइब्रेंट और स्टाइलिश अवतार फिल्म के अलग और दमदार टोन की झलक देता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस लुक ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
बंदर में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जीतेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इतनी शानदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म पहले से ही काफी चर्चा बटोर रही है।
सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है कहानी
फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले पाताल लोक, कोहर्रा और उड़ता पंजाब जैसी चर्चित परियोजनाओं के लिए जाने जाते हैं।
5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘बंदर’
फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसे सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स के बैनर तले निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, फिल्म को ज़ी स्टूडियो का सपोर्ट मिला है। बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जबकि इसका टीज़र कल रिलीज़ किया जाएगा।