

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Censor Board approval granted, 'Aakhri Sawaal' to hit theatres on May 15
मुंबई। आखिरी सवाल को लेकर लंबे समय से जारी इंतजार अब खत्म होने वाला है। संजय दत्त स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अब यह फिल्म 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
ट्रेलर लॉन्च को लेकर बढ़ी उत्सुकता
फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ मेकर्स ने यह भी घोषणा की है कि आखिरी सवाल का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। नए पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दमदार अंदाज में नजर आ रही है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
CBFC की समीक्षा के चलते टली थी रिलीज
कुछ समय पहले फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की समीक्षा प्रक्रिया में फंस गई थी। बताया जा रहा था कि फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया गया है, जिसके कारण सेंसर बोर्ड ने फिल्म की गहन जांच की। इसी वजह से ट्रेलर लॉन्च और रिलीज प्लान पर असमंजस की स्थिति बन गई थी।
हालांकि अब सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेकर्स ने राहत की सांस ली है और फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
दमदार टीज़र ने पहले ही बटोरी थी सुर्खियां
फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। टीज़र में रहस्य, राजनीति और इतिहास का मिश्रण देखने को मिला, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। खास तौर पर संजय दत्त के इंटेंस लुक और गंभीर संवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कर रहे हैं निर्देशन
फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं और उन्होंने ही संजय दत्त के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस भी किया है।
इसके अलावा पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया गया नया पोस्टर
फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।