

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Hombale Films takes a global leap, now distributing films in overseas markets
मुंबई। ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भारतीय सिनेमा को नई पहचान दिलाने वाली Hombale Films ने अब ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन (विदेशों में फिल्म वितरण) के क्षेत्र में कदम रखने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी घोषणा की।
ब्लॉकबस्टर सफर के बाद नई रणनीतिक पहल
होम्बले फिल्म्स ने KGF: Chapter 1, KGF: Chapter 2, Kantara, Salaar और आगामी Mahavatar Narasimha जैसी फिल्मों के जरिए बड़े पैमाने पर सफलता हासिल की है। अब कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
कंपनी का कहना है कि यह रणनीतिक विस्तार उसके सफर का नया अध्याय है, जिसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा को दुनिया भर के बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है।
सिर्फ अपनी फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगी पहल
सबसे खास बात यह है कि यह ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन पहल केवल होम्बले फिल्म्स की अपनी फिल्मों तक सीमित नहीं होगी। कंपनी देशभर के फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि भारत की विविध भाषाओं और संस्कृतियों की कहानियां वैश्विक दर्शकों तक पहुंच सकें।