

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: First song of 'Bhoot Bangla' released; hit pair Akshay Kumar-Priyadarshan returns after 14 years
मुंबई। बॉलीवुड में कॉमेडी का पुराना मैडनेस एक बार फिर लौट आया है। 14 साल बाद अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी फिल्म भूत बंगला के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इसी बीच फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
कॉमिक एनर्जी और नॉस्टैल्जिया से भरपूर ट्रैक
‘राम जी आके भला करेंगे’ एक हाई-स्पिरिटेड और पेपी ट्रैक है, जिसमें अक्षय कुमार अपने क्लासिक कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में पागलपन, नॉस्टैल्जिया और उनकी ट्रेडमार्क कॉमिक टाइमिंग की झलक साफ दिखाई देती है। भूतिया माहौल के बीच अजीबोगरीब किरदारों के साथ अक्षय की मस्तीभरी परफॉर्मेंस फिल्म की झलक पेश करती है।
गाने को संगीतकार प्रीतम ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। इस ट्रैक को अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने आवाज दी है। वहीं मेलो डी द्वारा लिखा और परफॉर्म किया गया रैप सेगमेंट गाने को मॉडर्न टच देता है।
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गाने की रिलीज के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।