

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: 'Boong' creates history, director Lakshmipriya Devi expresses gratitude for BAFTA win
मुंबई। भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण लेकर आई फिल्म बूंग ने 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) में ‘बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म’ का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। यह सम्मान हासिल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्होंने भावुक होते हुए सभी दर्शकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं सभी को शुक्रिया कहना चाहती हूँ क्योंकि मुझे सच में लगता है कि फिल्म देखने वाले हर इंसान ने इस जीत के लिए दुआ की थी। दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन मैं अब भी लोगों को ‘थैंक यू’ के मैसेज भेज रही हूँ।”
भावनात्मक कहानी ने जीता दिल
‘बूंग’ एक कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी मां को दुनिया का सबसे बड़ा तोहफा देना चाहता है अपने बिछड़े पिता को घर वापस लाना। इस तलाश के दौरान उसकी मासूम इच्छा धीरे-धीरे प्यार, परिवार और जुदाई के दर्द की गहरी समझ में बदल जाती है। फिल्म का अंत दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला बताया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा का परचम
फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की स्थापना रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने की थी।