

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Jr. NTR extends special birthday wishes to Prashanth Neel, fans' excitement for 'Dragon' soars
हैदराबाद। साउथ सुपरस्टार Jr. NTR ने फिल्ममेकर प्रशांत नील को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, खासकर उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म Dragon को लेकर।
जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रशांत नील की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे डायरेक्टर अवारे... दुआ करता हूं कि आपके लिए यह साल उतना ही ग्रैंड और शानदार हो, जितनी शानदार कहानियां आप पर्दे पर लेकर आते हैं। हमारे आने वाले सफर को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा प्रशांत।”
इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई यूजर्स ने इसे इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े कोलैबोरेशन में से एक बताया।
प्रशांत नील अपनी दमदार एक्शन फिल्मों और बड़े सिनेमाई विजन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में बड़े पैमाने की एक्शन स्टोरीटेलिंग को नई पहचान दी है। उनकी फिल्मों की खासियत हाई-ऑक्टेन एक्शन, इंटेंस ड्रामा और विजुअल ग्रैंडनेस मानी जाती है।
वहीं, ‘ड्रैगन’ को इस समय भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म बड़े स्तर पर तैयार की जा रही है, जिसमें दमदार एक्शन, गहरी कहानी और भव्य विजुअल्स देखने को मिलेंगे।
फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers और NTR Arts के बैनर तले किया जा रहा है। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी और 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की तैयारी है।