

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Kunal Khemu's film 'Vibe' gains momentum; records highest collection on Sunday.
मुंबई। कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार और शनिवार के बाद फिल्म ने रविवार को अपना सबसे बड़ा वन-डे कलेक्शन दर्ज किया। फिल्म ने रविवार को भारत में ₹3.1 करोड़ NBOC की कमाई की। वहीं, ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹11.3 करोड़ पहुंच गया है।
थिएटर्स में रिलीज के बाद ‘वाइब’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता नजर आ रहा है। इसी वजह से ओपनिंग वीकेंड के दौरान फिल्म के कलेक्शन में तेजी देखने को मिली।
‘वाइब’ में मौजूद कॉमेडी, कलाकारों की परफॉर्मेंस और म्यूजिक दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म को एक एंटरटेनमेंट पैकेज के तौर पर दर्शकों से लगातार प्यार मिल रहा है।
कुणाल खेमू ने फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसकी राइटिंग और डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिल्म में कुणाल के किरदार और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदार के बीच दोस्ती को कहानी की प्रमुख मजबूत कड़ियों में से एक माना जा रहा है।
वहीं, प्रीति जिंटा के एक्शन सीक्वेंस और वंशिका धीर की परफॉर्मेंस को भी दर्शकों की ओर से सराहना मिल रही है।
ओपनिंग वीकेंड में ₹11.3 करोड़ के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन और रविवार के सबसे बड़े वन-डे कलेक्शन के साथ ‘वाइब’ ने अपने दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है। फिल्म के शुरुआती प्रदर्शन के बाद अब नजर इसके आगे के बॉक्स ऑफिस सफर पर है।
कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले चिराग निहलानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की ‘वाइब’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।