

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Find out which actor was the first to tell Preity Zinta about the film 'Vibe'.
मुंबई। प्रीति जी जिंटा जल्द ही फिल्म ‘VIBE’ में नजर आने वाली हैं। हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी इस फिल्म को लेकर अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म के बारे में सबसे पहले फरहान अख्तर ने बताया था। फरहान के एक फोन कॉल ने प्रीति जिंटा और ‘VIBE’ के बीच जुड़ाव की शुरुआत की।
प्रीति जिंटा ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट उनके पास आने से पहले ही फरहान अख्तर ने उन्हें फोन करके इसके बारे में जानकारी दी थी। फरहान ने उन्हें बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। इसके बाद प्रीति ने फिल्म की कहानी सुनने में दिलचस्पी दिखाई।
अभिनेत्री के मुताबिक, फरहान के फोन के बाद उन्हें पहले से ही लगने लगा था कि फिल्म की कहानी कुछ अलग और दिलचस्प हो सकती है।
इसके बाद फिल्म के लेखक और निर्देशक कुणाल खेमू ने प्रीति जिंटा को फिल्म का नरेशन दिया। प्रीति ने बताया कि उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि कुणाल खेमू ने इससे पहले ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का निर्देशन किया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के बारे में सुना जरूर था, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि इसे कुणाल ने डायरेक्ट किया है और उन्होंने वह फिल्म देखी भी नहीं थी।
फिल्म की कहानी सुनने के बाद प्रीति जिंटा को इसका ह्यूमर काफी पसंद आया। इसके साथ ही फिल्म में मौजूद एक्शन ने भी उन्हें उत्साहित किया। अभिनेत्री के लिए किसी फिल्म को चुनने में कहानी और उससे मिलने वाली ‘वाइब’ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रीति ने बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट मजेदार लगी और एक्शन का हिस्सा भी काफी रोमांचक लगा। यही वजह रही कि उन्होंने फिल्म के लिए हां कहने का फैसला किया।
‘VIBE’ एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक ऐसे एडवेंचर में बदल जाती है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
यह अप्रत्याशित सफर उनकी दोस्ती और जिंदा रहने की जद्दोजहद को एक अलग स्तर तक पहुंचा देता है। फिल्म में एक्शन के साथ कैरेक्टर-बेस्ड कॉमेडी और म्यूजिक को भी खास अंदाज में पेश किया गया है।
फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है।
Amazon MGM Studios की ‘VIBE’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के एक्शन, कॉमेडी और अलग तरह की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।