

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Romance amidst the intensity of ‘Mirzapur: The Movie’: Lyrical video of ‘Saanson Ki Mala’ released.
Mirzapur The Movie: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फज़ल स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में मिर्जापुर की वही चर्चित दुनिया और किरदार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं, जिन्हें दर्शकों ने लंबे समय से पसंद किया है। अब फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक और खास तोहफा दिया है। फिल्म के गाने ‘सांसों की माला’ का लिरिकल वीडियो रिलीज़ कर दिया गया है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी और किरदार जहां अपने दमदार अंदाज और भौकाल के लिए जाने जाते हैं, वहीं ‘सांसों की माला’ फिल्म की इसी दुनिया में रोमांस और इश्क़ का रंग भरता नजर आता है। लिरिकल वीडियो में मिर्जापुर की खूबसूरत जोड़ियों और उनके बीच की केमिस्ट्री को खास अंदाज में दिखाया गया है।
गाने के जरिए किरदारों के रिश्तों और उनके इमोशनल पक्ष की झलक देखने को मिलती है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फ्रैंचाइज़ी में रोमांटिक रंग दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाला है।
मेकर्स ने इस आइकॉनिक गाने को नए अंदाज में पेश किया है। ‘सांसों की माला’ को मधुर शर्मा ने अपनी आवाज दी है। वहीं वैभव पानी ने गाने को कंपोज करने के साथ-साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है। गाने के बोल नुसरत फतेह अली खान द्वारा लिखे गए हैं।
लिरिकल वीडियो के रिलीज़ होते ही यह गाना फिल्म के फैंस के बीच चर्चा में आ गया है। मिर्जापुर की डार्क और दमदार दुनिया के बीच प्यार और भावनाओं की झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है।
‘सांसों की माला’ के लिरिकल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “सांसों की माला पे, सिमरूं में पी का नाम। ‘सांसों की माला’ का लिरिकल वीडियो अब आउट हो गया है!” मेकर्स ने पोस्ट के जरिए दर्शकों को फिल्म के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज़ होने की जानकारी भी दी है।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फज़ल जैसे कलाकार अपने चर्चित किरदारों के साथ नजर आ रहे हैं।
मिर्जापुर फ्रैंचाइज़ी के फैंस के लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। अब ‘सांसों की माला’ के लिरिकल वीडियो की रिलीज़ ने फिल्म के रोमांटिक पहलू को भी दर्शकों के सामने ला दिया है।