

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Nani visits Tirumala temple before the release of 'The Paradise'; seeks divine blessings with his family.
मुंबई। साउथ सिनेमा के 'नेचुरल स्टार' नानी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज से पहले भगवान के दर्शन करने पहुंचे। अभिनेता ने अपने परिवार के साथ तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके मंदिर दर्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दशहरा' के बाद अभिनेता नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की दोबारा वापसी है। दोनों की पिछली फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद इस नई फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बन रही 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित कुल आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इसे वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म को लेकर चर्चा का एक बड़ा कारण इसका इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रस्तुत करने के लिए संपर्क किया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विजनरी निर्देशन, दमदार स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है। तिरुमाला मंदिर में नानी की यह आध्यात्मिक यात्रा भी फिल्म को लेकर फैंस के उत्साह को और बढ़ा रही है। अब सभी की निगाहें 21 अगस्त को होने वाली इसकी भव्य रिलीज पर टिकी हैं।