

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Entertainment: Trailer of ‘Pehla Pyaar Doosri Baar’ released a fresh story of love, friendship, and youth.
मुंबई। लव फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार और एंटरटेनिंग ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म अपने अनोखे टाइटल के साथ-साथ प्यार, दोस्ती, पुराने क्रश और जवानी की उलझनों से भरी कहानी को लेकर चर्चा में है। फिल्म में छह नए कलाकार स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
ट्रेलर में युवाओं की जिंदगी के कई रंग देखने को मिलते हैं। मस्तीभरे वन-लाइनर्स, रोमांस, दोस्ती, पुराने क्रश और अचानक पैदा होने वाली उलझनों के बीच कहानी आगे बढ़ती नजर आती है। ट्रेलर में किरदारों के बीच की केमिस्ट्री और उनकी नोकझोंक कहानी को हल्का-फुल्का और मनोरंजक अंदाज देती है।
क्विर्की जोक्स, मजेदार डायलॉग्स और एक-दूसरे की टांग खिंचाई ट्रेलर में कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। फिल्म की वाइब्रेंट एनर्जी और यंग रोमांस इसे नई पीढ़ी की कहानी के तौर पर पेश करती है।
‘पहला प्यार दूसरी बार’ से स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा बॉलीवुड में अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। ट्रेलर में इन सभी कलाकारों की पहली झलक देखने को मिलती है।
मेकर्स के मुताबिक, इन छह नए कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस और आपसी केमिस्ट्री फिल्म की खासियतों में से एक है। ट्रेलर के जरिए दर्शकों को इनकी भूमिकाओं और फिल्म की दुनिया की शुरुआती झलक दिखाई गई है।
फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा कि ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कहानी उन यादों से जुड़ी है, जिनकी ओर लोग बार-बार लौटते हैं। इनमें स्कूल, दोस्ती, क्रश और वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने जिंदगी के उस दौर को खास बनाया।
उन्होंने कहा कि फिल्म के किरदार भले ही युवा पीढ़ी के हों, लेकिन उनकी भावनाएं सभी से जुड़ सकती हैं। उनके मुताबिक, ह्यूमर और यंग रोमांस की दुनिया में छह नए कलाकारों को पेश करना फिल्म को और खास बनाता है।
फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है और यह उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है और छह युवा कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए रोमांचक अनुभव रहा।
अनुज सैनी ने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म में कलाकारों की मेहनत और उनके साथ मिलकर तैयार किए गए इस सफर को पसंद करेंगे।
‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म ने युवा रोमांस, दोस्ती और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।