

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Expansion of the National Service Scheme in Chhattisgarh
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए 29 अंशकालीन जिला संगठकों (Part-time District Organizers) की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
दो साल के लिए मिली जिम्मेदारी
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी जिला संगठकों की नियुक्ति उनके वर्तमान शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ अगले 02 वर्षों की अवधि के लिए की गई है। ये अधिकारी अपने आवंटित जिलों में NSS की इकाइयों के सुचारू संचालन में सहयोग प्रदान करेंगे।
इस सूची में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभागों के प्रमुख महाविद्यालयों के प्राध्यापकों और शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें रायपुर शहरी क्षेत्र के लिए डॉ. रात्री लहरी और रायपुर ग्रामीण के लिए डॉ. आर. के. रजक सहित प्रदेश भर से कुल 29 नाम शामिल हैं।