

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Experience 'Tabassum' with A.R. Rahman, Sonu Nigam, and Heer; the makers of 'Partition: 1947' have shared the extended version.
मुंबई। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद से दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की इमोशनल कहानी, दमदार अभिनय और इंसानियत के संदेश को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के चर्चित रोमांटिक गाने ‘तबस्सुम’ का एक्सटेंडेड वर्जन जारी कर फैंस को खास म्यूजिकल सरप्राइज दिया है।
‘तबस्सुम’ का नया एक्सटेंडेड वर्जन गाने के म्यूजिक के साथ इसे तैयार करने वाले कलाकारों को भी सामने लाता है। वीडियो में कंपोजर ए.आर. रहमान के साथ सिंगर सोनू निगम और हीर के स्पेशल विजुअल्स देखने को मिलते हैं।
गाने की जेंटल मेलोडी और इसके भावनात्मक बोल प्यार, उम्मीद और संघर्ष के बीच मजबूती का अहसास कराते हैं। नए वर्जन में फिल्म के विजुअल्स के साथ कलाकारों की मौजूदगी गाने को एक अलग और इंटीमेट अनुभव देती है।
‘तबस्सुम’ को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है, जबकि इसके बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। सोनू निगम की इमोशनल आवाज और हीर की सोलफुल सिंगिंग गाने की मेलोडी को खास बनाती है।
मेकर्स का मानना है कि एक्सटेंडेड वर्जन के जरिए दर्शकों को इस गाने की संगीत यात्रा और इसे तैयार करने वाले कलाकारों की झलक करीब से देखने को मिलेगी।
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म करीब तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की चर्चित जोड़ी की वापसी भी है। रिलीज के बाद फिल्म को इसकी भावनात्मक कहानी और कलाकारों के प्रदर्शन के लिए दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
‘तबस्सुम’ का एक्सटेंडेड वर्जन अब फिल्म के म्यूजिकल सफर को और खास बना रहा है, वहीं दर्शकों के बीच इस गाने को लेकर उत्साह भी बढ़ा है।