

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Independence Day 2026: Powerful poster of ‘Ranabali’ released; Vijay Deverakonda seen with the Tricolour.
मुंबई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राणाबाली’ के मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में विजय देवरकोंडा तिरंगे के रंगों में लिपटे दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका इंटेंस लुक फिल्म की देशभक्ति और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की झलक देता है।
राहुल सांक्रित्यान के निर्देशन में बन रही ‘राणाबाली’ भारत के इतिहास की कम चर्चित सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक ऐसे जांबाज योद्धा की भूमिका में दिखाई देंगे, जो आजादी के लिए संघर्ष करता है।
नए पोस्टर में विजय का किरदार खून से सने चेहरे, बड़ी मूंछ और रफ-टफ लुक में नजर आ रहा है। तिरंगे के रंगों में उनका यह अवतार फिल्म की कहानी में देशभक्ति, संघर्ष और बलिदान के पहलू को दर्शाता है।
‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म के फर्स्ट लुक और अब सामने आए नए पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
फिल्म की कास्ट में इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू भी शामिल हैं, जिससे फिल्म के स्केल और ग्लोबल अपील को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
‘राणाबाली’ का निर्देशन राहुल सांक्रित्यान कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण के वाई. रवि शंकर और नवीन यरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है।
स्वतंत्रता दिवस पर जारी पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के जरिए भारत के इतिहास के एक भूले-बिसरे वीरता भरे अध्याय को सामने लाने का संकेत दिया है। ‘राणाबाली’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।