

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: Fake matrimonial site busted in Raigarh, 26 arrested including 25 girls
रायगढ़। रायगढ़ में साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में बाहर से लोक सेवा केंद्र का काम दिखाया जा रहा था, जबकि अंदर कॉल सेंटर चलाकर देशभर के लोगों को शादी का झांसा देकर ठगी की जा रही थी।
दुल्हन बनकर ठगती थीं युवतियां
पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर में काम कर रहीं युवतियां खुद को संभावित दुल्हन बताकर लोगों से बातचीत करती थीं। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण और तय स्क्रिप्ट दी गई थी। पहले भावनात्मक बातचीत कर भरोसा बनाया जाता, फिर शादी तय कराने, रजिस्ट्रेशन, मुलाकात और परिवार से मिलने के नाम पर पैसे वसूले जाते थे।
किस्तों में वसूली, फिर संपर्क खत्म
एक पीड़ित ने बताया कि उससे कई दिनों तक बातचीत कर शादी का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर किस्तों में पैसे जमा कराए गए और फिर अचानक संपर्क तोड़ दिया गया।
मुख्य आरोपी ने खड़ा किया नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का सरगना कपिल गर्ग है, जिसने लोक सेवा केंद्र की आईडी निरस्त होने के बाद इस अवैध नेटवर्क को शुरू किया। मामले में 25 युवतियों समेत कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया और यूट्यूब से फंसाते थे शिकार
जांच में सामने आया कि गिरोह सोशल मीडिया और YouTube पर आकर्षक प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसाता था। सुंदर तस्वीरें, भावनात्मक वीडियो और भरोसेमंद परिचय के साथ संपर्क नंबर साझा किए जाते थे, जिससे लोग आसानी से जाल में फंस जाते थे।
आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, संगठित अपराध और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।