

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: A horrific road accident in Raigarh, an Anganwadi worker Died after being hit by a trailer, her husband and child injured; villagers stage a road blockade.
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर
घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास की है। जानकारी के अनुसार, कोयला लोड ट्रेलर (क्रमांक CG-13-AD-2483) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार उमा राठिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पति और बच्चा गंभीर घायल
हादसे में मृतका के पति टीकाराम राठिया और उनका बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घर लौटते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि उमा राठिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं और सुबह अपने पति व बच्चे के साथ स्कूटी से गांव सिंघनपुर लौट रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चक्काजाम
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी
भूपदेवपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्थिति को सामान्य कर यातायात बहाल किया जाएगा।