

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Female student kisses Rahul Gandhi on the cheek; video from Pune event goes viral.
पुणे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पुणे दौरे के दौरान आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी मंच पर मौजूद युवाओं के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक छात्रा उनके पास पहुंचती है और सेल्फी लेने के बाद अचानक राहुल गांधी के गाल पर किस कर देती है।
इसके बाद राहुल गांधी कुछ क्षण छात्रा से बातचीत करते हैं और फिर मंच से नीचे चले जाते हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी और कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग भी वीडियो में दिखाई दे रही है।
वीडियो एक्स समेत सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने के बाद तेजी से वायरल हुआ। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने इसे छात्रा का आत्मविश्वास और राहुल गांधी के प्रति सहजता बताया, जबकि कुछ ने इसे ‘क्यूट मोमेंट’ के तौर पर देखा।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने मनुस्मृति और पितृसत्ता का जिक्र करते हुए अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलनों का भी उल्लेख किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि छात्रों से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कार्यक्रम में राजनीतिक बयानबाजी की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए कॉलेज बसों का इस्तेमाल किया गया और छोटे बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़काने के लिए इस्तेमाल किया गया।
राहुल गांधी के पुणे दौरे के बाद एक तरफ कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, तो दूसरी तरफ उनके राजनीतिक बयानों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस जहां कार्यक्रम को युवाओं और छात्रों से संवाद का मंच बता रही है, वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी पर छात्रों के कार्यक्रम को राजनीतिक मंच में बदलने का आरोप लगाया है। फिलहाल, राहुल गांधी के कार्यक्रम का छात्रा वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।