

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Financial irregularity of Rs 4.30 crore in the Electricity Department in Kawardha; Assistant Grade-3 employee arrested
कवर्धा। कवर्धा जिले के रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्रों में वर्ष 2019-20 से 2022-23 के बीच लाखों नहीं, बल्कि 4 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। मामले में विद्युत वितरण कंपनी के सहायक ग्रेड-तीन कर्मचारी मनोज साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कंपनी के खाते में जमा नहीं की गई रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और इस मामले में कितनी राशि की बरामदगी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले के रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्रों में वर्ष 2019-20 से 2022-23 के बीच वित्तीय लेन-देन में गड़बड़ी की गई। जांच और शिकायत के आधार पर दोनों केंद्रों में कुल 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये की अनियमितता सामने आई है। इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी मनोज साहू पर आरोप है कि संबंधित राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की गई।
रवेली विद्युत वितरण केंद्र में सबसे अधिक वित्तीय अनियमितता सामने आई है। यहां 3 करोड़ 17 लाख 90 हजार 699 रुपये कंपनी के खाते में जमा नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पिपरिया उप संभाग में पदस्थ सहायक अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने इस संबंध में थाना पिपरिया में शिकायत की थी।
वहीं, मरका विद्युत वितरण केंद्र में भी 1 करोड़ 12 लाख 69 हजार 171 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत सामने आई। इस मामले में केंद्र के सहायक अभियंता संदीप कुमार सोनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों शिकायतों को मिलाकर कुल गड़बड़ी की रकम 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में सहायक ग्रेड-तीन कर्मचारी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि कंपनी के खाते में जमा नहीं हुई रकम किन-किन बैंक खातों में पहुंची और उसमें से कितनी राशि बरामद की जा सकी है। जांच पूरी होने के बाद पूरे वित्तीय लेन-देन और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।