

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Fire raining from the sky in America statue of former President Abraham Lincoln melted due to heat
नई दिल्ली। अमेरिका में भीषण गर्मी का कहर बदस्तूर जारी है। गर्मी का आलम यह है कि मानों आसमान से आग बरस रही हो। अमेरिका में पड़ रही भीषण गर्मी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, वाशिंगटन डीसी में पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की छह फीट ऊंची मोम की प्रतिमा पिघल गई है। पिघल जाने की वजह से लिंकन की प्रतिमा का आकार पूरी तरह से बिगड़ गया है।
बता दें कि, वाशिंगटन डीसी के एक प्राइमरी स्कूल के बाहर अब्राहम लिंकन की मोम की मूर्ति लगाई गई थी। गर्मी की वजह से लिंकन की मूर्ति का सिर पिघल गया और धड़ से अलग हो गया। अब्राहम लिंकन की पिघल हुई मूर्तियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वाशिंगटन डीसी में शनिवार को तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मोम की मूर्ति इतनी गर्मी सह नहीं सकी और पिघल गई।