Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
First look of Ranbir Kapoor and Sai Pallavi's 'Ramayana' released, introduction video shared, fans are very excited
मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के पहले भाग की पहली झलक आखिरकार दर्शकों के सामने आ गई है। मेकर्स ने एक दमदार इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि रावण के किरदार में यश की तीखी आंखें और रहस्यमयी आभा वीडियो को और अधिक प्रभावशाली बनाती हैं।
आपको बता दें कि, वीडियो में राम-रावण युद्ध की झलक दिखाई गई है, जहां रणबीर जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं रावण के किरदार में यश की केवल आंखों को दिखाकर उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया गया है। बैकग्राउंड में फैला सूरज और बादलों का नजारा इस वीडियो को एक एपिक विजुअल अनुभव बनाता है।
फिल्म में साई पल्लवी मां सीता की भूमिका में नजर आएंगी। रणबीर-साई की यह नई जोड़ी पौराणिक प्रेम की कहानी को पर्दे पर जीवंत करेगी।
सनी देओल – हनुमान
यश – रावण
रवि दुबे – लक्ष्मण
रकुल प्रीत सिंह – शूर्पणखा
काजल अग्रवाल – मंदोदरी
लारा दत्ता – कैकई
पहला भाग 2026 में वहीं दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
फिल्म के इंट्रो वीडियो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर #RamayanaFirstLook ट्रेंड करने लगा है। फैंस रणबीर के लुक और यश की झलक को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म को एक महाकाव्यीय पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक वीएफएक्स तकनीक और पारंपरिक भारतीय मूल्यों का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।