

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
CG News: For the first time, a major professional MMA cage fight will be held in Raipur, where 120 fighters from across the country will showcase their strength.
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) केज फाइट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। “वाइल्ड वूल्फ केज फाइट्स” नाम से आयोजित इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में देशभर से करीब 120 फाइटर्स हिस्सा लेने पहुंचे हैं। आयोजन को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्रीलंका के फाइटर्स भी होंगे मुकाबले का हिस्सा
इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिल रही है। प्रतियोगिता में श्रीलंका से आए 6 प्रोफेशनल फाइटर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। अलग-अलग वेट कैटेगरी में फाइट्स आयोजित की जाएंगी, जिनमें खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिलेगा।
अंबेडकर भवन में सज चुका है फाइटिंग एरीना
यह बड़ा आयोजन रायपुर के सिविल लाइन स्थित अंबेडकर भवन में किया जा रहा है। पहली बार राज्य में इतने बड़े स्तर पर MMA मुकाबलों का आयोजन होने से खेल जगत में इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। आयोजन स्थल पर फाइटिंग केज और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
आज से शुरुआत, 24 मई को ग्रैंड फिनाले
प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शाम 6 बजे से होगा। वहीं, 24 मई को ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जिसमें फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं का फैसला होगा। आयोजकों के अनुसार यह इवेंट छत्तीसगढ़ में मार्शल आर्ट्स और फिटनेस स्पोर्ट्स को नई पहचान देने का काम करेगा।