

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

From Ranveer Singh to Rishabh Sawhney: 7 Bollywood villains who garnered more acclaim than the heroes.
मुंबई। हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक फिल्मों की पहचान उनके हीरो से होती रही, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड के कई विलेन ऐसे सामने आए जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से न सिर्फ कहानी को नई ऊंचाई दी, बल्कि कई बार हीरो से भी ज्यादा चर्चा बटोरी। इन कलाकारों ने अपने खतरनाक, जटिल और प्रभावशाली किरदारों से दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई और साबित किया कि एक मजबूत खलनायक किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।
फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का ऐसा किरदार निभाया, जिसे आधुनिक हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार विलेन में गिना जाता है। उनकी आक्रामक बॉडी लैंग्वेज, तीखे हाव-भाव और बेखौफ अभिनय ने इस किरदार को यादगार बना दिया।
.jpeg)
तान्हाजी में सैफ अली खान ने उदयभान सिंह राठौर के रूप में क्रूरता और शाही अंदाज का अनोखा मेल पेश किया। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय ने फिल्म में अजय देवगन के बराबर प्रभाव छोड़ा।

कम संवादों के बावजूद एनिमल में अबरार हक के किरदार में बॉबी देओल ने अपनी दमदार मौजूदगी से दर्शकों का ध्यान खींचा। उनके एक्सप्रेशन और एक्शन सीक्वेंस फिल्म के सबसे चर्चित पहलुओं में शामिल रहे।
.jpeg)
शाहरुख खान स्टारर पठान में जॉन अब्राहम ने जिम के किरदार को सिर्फ एक खलनायक नहीं, बल्कि भावनात्मक गहराई वाले विरोधी के रूप में पेश किया। फिल्म में दोनों सितारों के बीच एक्शन मुकाबले को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
.jpeg)
फाइटर के बाद ऋषभ साहनी ने नागबंधम में अहमद शाह अब्दाली और उसके आधुनिक अवतार अली का डबल रोल निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया। तलवारबाजी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अभिनय ने उन्हें नई पीढ़ी के उभरते खलनायकों में शामिल कर दिया।
.jpeg)
शाहरुख खान की जवान में विजय सेतुपति ने काली गायकवाड़ के किरदार को अपने शांत लेकिन खतरनाक अंदाज से जीवंत किया। उनके अभिनय ने फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाया।
.jpeg)
शैतान में आर. माधवन ने अपनी रोमांटिक छवि से बिल्कुल अलग हटकर वनराज कश्यप का मनोवैज्ञानिक रूप से डर पैदा करने वाला किरदार निभाया। उनकी मुस्कान, संवाद अदायगी और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस रोल को बेहद यादगार बना दिया।
