

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Get ready to groove this Navratri; Sunshine Music has released the music track ‘Shamon Se Savera’.
मुंबई। नवरात्रि का त्योहार करीब है और इसके साथ ही गरबा व डांडिया नाइट्स की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी फेस्टिव सीजन को और खास बनाने के लिए सनशाइन म्यूजिक ने अपना नया गरबा ट्रैक ‘शामों से सवेरा’ रिलीज कर दिया है। अर्पिता मुखर्जी की आवाज से सजे इस गाने में सारा खान और कृष पाठक नजर आ रहे हैं। कैची बीट्स, शानदार विजुअल्स और फेस्टिव एनर्जी से भरपूर यह गाना नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए तैयार किया गया है।
‘शामों से सवेरा’ के म्यूजिक वीडियो में सारा खान और कृष पाठक सेंटर स्टेज पर नजर आते हैं। खास बात यह है कि दोनों सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी कपल हैं। सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री के लिए पसंद की जाने वाली इस जोड़ी को मेकर्स ने इस गरबा ट्रैक के जरिए एक बार फिर साथ पर्दे पर उतारा है।
त्योहार के रंग में रंगे वीडियो में दोनों की नेचुरल केमिस्ट्री देखने को मिलती है। गरबा बीट्स पर थिरकती यह जोड़ी गाने की फेस्टिव एनर्जी को और बढ़ाती नजर आती है।
गाने में अर्पिता मुखर्जी भी नजर आ रही हैं। उनकी मौजूदगी के साथ-साथ उनकी आवाज इस ट्रैक की खासियत है। उनकी वोकल्स गाने को एक खूबसूरत और उत्साह से भरपूर फेस्टिव फील देती हैं। मेल वोकल को बंदिश वाज़ ने गुजराती में आवाज दी है। वहीं गाने के बोल वैभव शर्मा ने लिखे हैं। संतोष आर. नायर ने इस ट्रैक को कंपोज और प्रोड्यूस किया है।
‘शामों से सवेरा’ का म्यूजिक वीडियो नवरात्रि की वाइब्रेंट एनर्जी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आकर्षक विजुअल्स, डांस सीक्वेंस और कैची म्यूजिक बीट्स इसे फेस्टिव सीजन के लिए खास बनाते हैं।
यह ऐसा ट्रैक है जिसे नवरात्रि के दौरान दोस्तों और परिवार के साथ गरबा या डांडिया नाइट्स में एन्जॉय किया जा सकता है। गाने की धुन और बीट्स इसे डांस फ्लोर के लिए खास तौर पर तैयार करती हैं।
‘शामों से सवेरा’ को सनशाइन म्यूजिक लेबल के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गाने को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सुरेश थॉमस और आशिन ए. शाह इसके को-प्रोड्यूसर हैं।
स्टार-स्टडेड कोलैबोरेशन, आकर्षक म्यूजिक, गुजराती वोकल्स और फेस्टिव विजुअल्स के साथ यह गाना नवरात्रि के जश्न के लिए तैयार किया गया है। गरबा नाइट्स की शुरुआत के साथ ‘शामों से सवेरा’ म्यूजिक लवर्स के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।