

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Kriti Sanon showers love on the new cast of ‘Pahla Pyaar Doosri Baar’ and extends best wishes to the team.
मुंबई। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस की गई यूथ एंटरटेनर फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ करते हुए इसकी नई स्टारकास्ट को शुभकामनाएं दी हैं।
कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फिल्म की नई कास्ट की तारीफ करते हुए उन्हें प्यार और शुभकामनाएं दीं। कृति ने लिखा, “उनकी क्रेजी एनर्जी वाली इस रिफ्रेशिंग कास्ट को ढेर सारा प्यार और लक!” उन्होंने ट्रेलर को भी मजेदार बताया।
‘पहला प्यार दूसरी बार’ में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के जरिए इन नए चेहरों को बड़े पर्दे पर खास पहचान मिलने की उम्मीद है।

फिल्म के ट्रेलर में युवाओं की जिंदगी, दोस्ती, रिश्ते, रोमांस और कन्फ्यूजन को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। ट्रेलर में किरदारों के बीच की केमिस्ट्री और उनकी जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव की झलक देखने को मिलती है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
इस फिल्म से अनुज सैनी बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को लव फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग इसके निर्माता हैं।
‘पहला प्यार दूसरी बार’ एक यूथ-केंद्रित एंटरटेनर है, जो 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कृति सेनन के सपोर्ट के बाद फिल्म की नई स्टारकास्ट और ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बढ़ गई है।