

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Ghulam claims violence in Jammu and Kashmir, situation tense due to firing in Rawalkot
नई दिल्ली। आई रिपोर्ट के अनुसार गुलाम जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। रावलकोट में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जुटे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रावलकोट और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाबलों के बीच टकराव हो गया। आरोप है कि हालात को काबू करने के लिए सेना, रेंजर और पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई।
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक कई इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिसके कारण घटनाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसी वजह से मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं।
मानवाधिकार संगठन अंतराष्ट्रिय क्षमा ने इस कथित कार्रवाई पर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि प्रदर्शनों को बलपूर्वक दबाना, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और इंटरनेट बंदी जैसे कदम गंभीर मानवाधिकार मुद्दों की ओर इशारा करते हैं।
भारत सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान अपने आंतरिक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गलत सूचनाओं और दमनकारी कार्रवाई का सहारा ले रहा है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान को मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराने की अपील की गई है।
मुजफ्फराबाद, मीरपुर और रावलकोट जैसे क्षेत्रों में हड़ताल और प्रदर्शन के चलते जनजीवन प्रभावित बताया जा रहा है। फिलहाल आधिकारिक स्तर पर स्थिति को लेकर स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।