

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Gold-Silver Price: Gold and silver fell for the second consecutive day due to profit booking and strong dollar.
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और हाल की तेज रैली के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली का असर अब घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है। लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन की स्थिरता के बाद सोना फिर कमजोर हुआ है, जबकि चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली है।
दिल्ली में सोना हुआ सस्ता
गुडरिटर्न के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,420 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 8,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 8,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।
शादी के सीजन में आई यह गिरावट गहनों की खरीदारी करने वालों के लिए राहत मानी जा रही है।
18 कैरेट सोने के ताजा भाव
दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है।
1 ग्राम: ₹11,396 (₹107 की गिरावट)
8 ग्राम: ₹91,168 (₹856 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹1,13,960 (₹1,070 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹11,39,600 (₹10,700 की गिरावट)
देश के बड़े शहरों में गोल्ड के रेट
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी लगभग यही भाव बने हुए हैं।
24 कैरेट: करीब ₹1.51 लाख
22 कैरेट: करीब ₹1.39 लाख
18 कैरेट: करीब ₹1.13 लाख
हालांकि शहरों के हिसाब से मामूली अंतर जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर देशभर में ट्रेंड कमजोर बना हुआ है।
चांदी भी लगातार दूसरे दिन फिसली
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन की स्थिरता के बाद दिल्ली में लगातार दो दिनों में चांदी प्रति किलो करीब 70,000 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।
आज चांदी के भाव में 20,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह ₹2,80,000 प्रति किलो पर पहुंच गई। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी चांदी लगभग इसी स्तर पर बिक रही है।
पिछले 10 दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव
बीते 10 दिनों में सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी के अंत में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद फरवरी की शुरुआत में कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इससे साफ है कि बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है।
एक्सपर्ट की राय: आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी के मुताबिक रिकॉर्ड ऊंचाई से आई गिरावट, मार्जिन बढ़ोतरी और मुनाफावसूली के कारण बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट एनएस रामास्वामी का कहना है कि हालिया गिरावट जरूरत से ज्यादा तेजी के बाद एक नेचुरल करेक्शन है। डॉलर की मजबूती से बिकवाली जरूर बढ़ी है, लेकिन सोने का लॉन्ग टर्म आउटलुक अब भी मजबूत बना हुआ है।
उनके अनुसार सेंट्रल बैंकों की खरीद, जियो-पॉलिटिकल जोखिम और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। आने वाले समय में उतार-चढ़ाव के बाद सोना फिर नए रिकॉर्ड स्तर छू सकता है, जबकि चांदी में फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार रहने की संभावना है।